जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिला जुगसलाई विधानसभा के जमशेदपुर प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत दलदली के ग्राम दलदली एवं नरसिंहपुर के बीच सातगुरुम नदी पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अतर्गत 4 करोड़ 72 लाख 70 हजार 492 रुपये की लागत से बने वाले पुल निर्माण कार्य का रविवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शिलान्यास किया. इस पुल की अनुशंसा विधायक मंगल कालिंदी द्वारा की गई थी.(नीचे भी पढ़े)

यह पुल झारखंड को बंगाल से जोड़ने वाले मुख्य पथ पर है. ग्रामीणों कई वर्षो से इस पुल निर्माण की मांग कर रहे थे. इसका निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है. इस दौरान वहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत और आभार प्रकट किया.मौके पर विधायक ने कहा कि यह पुल का निर्माण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और यह पुल क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा. जुगसलाई विधानसभा में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे है. इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.











