चांडिल : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत कपूर कुमार टुडू (कपूर बागी ) के सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल के चिलगू चाकुलिया स्थित पैतृक आवास पहुंचे. यहां उन्होंने दिवंगत कपूर कुमार टुडू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.(नीचे भी पढ़े)

मुख्यमंत्री शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने हेतु कामना की. विदित हो कि दिवंगत कपूर कुमार टुडू रिश्ते में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के फुफेरे भाई थे. 6 मई को उनका निधन हो गया था. वे अपने पीछे मां, पत्नी एवं दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गए हैं. इस मौके पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, विधायक सविता महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे.











