रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के तीन जिलों में काजी की नियुक्ति की है, जो मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच विवाह और प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत होंगे. इस संबंध में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी की है. (नीचे भी पढ़े)
जारी आदेश में इन काजियों को विवाह निबंधक घोषित किया गया है, जो मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच विवाह और प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिम्मेदार होंगे. नियुक्त काजी में रांची जिला मौलाना नसीरउद्दीन और मौलाना अनसारूल्लाह, झुमरीतिलैया में मोहम्मद नसीम और हजारीबाग में कैफी अहमद शामिल है.











