जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के जदयू एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई. इसमें मानगो पेयजलापूर्ति एवं जमशेदपुर के विधि व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई. मंडल अध्यक्षों के द्वारा बारी बारी से जनसमस्याओं को रखा गया. मानगो क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर नागरिकों में हाहाकार मचा हुआ है और नागरिकों में खाफी आक्रोश है. इन जनसमस्याओं को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं मानगो नगर निगम के संज्ञान में कई बार लाने के बाद भी पदाधिकारियों द्वारा इसके समाधान की दिशा में कोई ठोस कारवाई नहीं करने को लेकर सबके द्वारा रोष व्यक्त किया गया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर की विधिव्यवस्था काफी बिगड़ गयी है. हत्या एवं छिनतई की घटना आम हो गई है. जमशेदपुर शहर के निवासी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. (नीचे भी पढे)

इसके अतिरिक्त विभिन्न जनसमस्याओं के विषय में विस्तृत चर्चा हुई. इन जनसमस्याओं को लेकर जदयू एवं भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया और घोषणा किया कि आगामी 22 मई को उपायुक्त कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा. यह धरना एनडीए के बैनर तले होगा। धरना के माध्यम से नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सुझाव को उपायुक्त के समक्ष रखा जाएगा. बैठक में प्रमुख रूप से जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, नीरज सिंह, पप्पु सिंह और धर्मेन्द्र प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्षों में विनोद राय, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, भीम सिंह, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, बजरंगी पाण्डेय और फातिमा शाहीन, संजय ठाकुर, अजय कुमार, कौशल कुमार, प्रवीण सिंह, लालु गौड़, चुन्नु भूमिज, तारक मुखर्जी, पिंटु सिंह, संतोष भगत, अनुज चैधरी, रवि ठाकुर, संजीव मुखर्जी, निसार अहमद, शेषनाथ पाठक, कुलविंदर सिंह पन्नु, राणा प्रताप सिंह, संजय कुमार रजक, कन्हैया ओझा, संजीव सिंह, विनोद सिंह, सत्येन्द्र सिंह यादव, विकास साहनी, दीपक गौड़, नारायण प्रसाद आदि मौजुद थे.











