जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटी इस एंड सर्विस श्रमिक यूनियन के हंगामा के बीच अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने अपना पक्ष रखा है. रघुनाथ पांडे ने बताया कि कुछ लोग कमेटी मीटिंग के दौरान हंगामा कर रहे थे लेकिन अधिकांश लोगों ने प्रस्तावों को पारित किया है जिसके हस्ताक्षर भी उनके पास उपलब्ध है. कमेटी मेंबरों की मंजूरी मिलने के बाद ही चुनाव पदाधिकारी के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व सहायक सचिव सीएस झा को चुनाव पदाधिकारी और चुनाव समिति के सदस्य के तौर पर टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल के कमेटी मेंबर सरोज पांडेय और अश्विनी माथन को नियुक्त किया गया है. इनकी नियुक्ति को मंजूरी कमेटी मेंबरों द्वारा सर्वसम्मति से दी गई है. रघुनाथ पांडेय ने बताया कि कुछ लोग चुनाव को टालना चाहते हैं इस कारण वे लोग चुनाव में अवरोध पैदा कर रहे हैं.












