जमशेदपुर: जमशेदपुर के डिमना लेक में नहाने के दौरान डूबे दो युवकों में एक का शव मंगलवार सुबह गोताखोरों के सहयोग से निकाला गया. वहीं दूसरे युवक की तलाश जारी है. मंगलवार सुबह प्रतीक रजक का शव निकाला गया. प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार शाम करीब 4.30 बजे नहाने के लिए उतरे मानगो निवासी दो छात्र लापता हो गये. स्थानीय लोगों के अनुसार, पांच बच्चे डिमना लेक घूमने आये थे. पांचों बच्चे डिमना लेक में स्नान करने के लिए उतरे. इसमें दो बच्चे गहरे पानी में चले जाने से लापता हो गये. दोनों को डूबता देख बाकी भाग खड़े हुए. (नीचे भी पढ़ें)
मालूम हो कि मानगो पायल टॉकीज के समीप रामकृष्ण कॉलोनी निवासी शिबू गौराई का इकलौता पुत्र नितिन गोराई (18) चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज में दूसरे सेमेस्टर का छात्र है. वह अपने घर में बिना बताये दोस्तों के साथ घूमने निकला था. डूबने वालों में डिमना निवासी प्रतीक भी शामिल था, जिसे मंगलवार सुबह निकाला गया.











