चाकुलिया: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी मंगलवार को रांची स्थित राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट किया. डॉ गोस्वामी ने राज्यपाल सह राज्य के कुलाधिपति से विश्वविद्यालय और कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने का आग्रह किया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण कॉलेजों में पठन-पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि लम्बे समय से शिक्षकों की बहाली न होने के कारण अधिकांश कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी है. जिसके कारण पठन पाठन प्रभावित होता है.











