जमशेदपुर:जमशेदपुर के मानगो स्थित आजादनगर थाना अंतर्गत आजाद बस्ती रो़ड नंबर 17 में एक मकान में बीती रात चोरों ने चार लाख के जेवरात व करीब एक लाख नकद लेकर चलते बने. घटना सोमवार रात की है. घटना की जानकारी मंगलवार को पडोसी ने दी. मंगलवार को महिला घर पहुंची तो उसने पाया कि घर के बाहर का ताला बंद है और अंदर के सभी ताले खुले है. घर में रखे सभी सामान बिखेरे थे. इस संबंध में महिला ने बताया कि गुरुवार को फोन आया कि देवर के ससुर को दिल का दौरा पड़ा है. आनन फानन में देवर अपने परिवार के साथ दरभंगा के निकल गए.(नीचे भी पढ़े)

उसके बाद महिला भी मायके धातकीडीह आ गयी. उसने बताया कि वह रविवार को घर आयी थी, सभी ठीक- ठाक था. उसके बाद फिर वह मायके चली गयी. इसके बाद मंगलवार को घटना की जानकारी पड़ोसी ने दी. महिला ने बताया कि चोरो ने घर में रखे करीब सोने,चांदी के जेवरात लेकर चले गए, जिसकी कीमत करीब 3-4 लाख होगी. इसके अलावा चेक जिस पर साइन किया हुआ था उसे भी ले गए. साथ ही उपर और नीचे के तले में अलग अलग कैश रखे गए, उसे भी लेकर चलते बने. करीब यह भी राशि एक लाख की आस पास होगी. इस मामले में स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस घर पहुंची और मामले की छानबीन मे जुट गयी है.











