• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 27, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

World no tobaco day special : तंबाकू के जहर को जानते हैं, पर उसकी गंभीरता नहीं समझते

May 31, 2025
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

(विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई पर विशेष)

देश में आसानी से मिलनेवाला जहर है तंबाकू, जो धीरे-धीरे शरीर को खोखला करके घातक बीमारियों से जकड़कर असमय मारता है. हमारा देश उच्च शिक्षित और आधुनिक हुआ है, लेकिन लोगों के शौक भी बढ़ते ही जा रहे हैं. तंबाकू के नए-नए फ्लेवर मार्केट में उपलब्ध हो रहे हैं. छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक बडे पैमाने में तंबाकू का सेवन करते हैं. आमतौर पर इस्तेमाल किये जाने वाले तंबाकू उत्पादों में बीड़ी, सिगरेट और हुक्का शामिल हैं. भारत में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले धूम्र रहित तंबाकू उत्पादों में तंबाकू के साथ-साथ खैनी, गुटखा और सुपारी शामिल हैं. प्रतिदिन, तंबाकू और निकोटीन उद्योग नई पीढ़ी को आकर्षित करने और मौजूदा सेवनकर्ताओं को बनाए रखने के लिए तैयार किए गए उत्पादों और भ्रामक रणनीतियों का उपयोग बड़े ही शातिर ढंग से करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

हर साल तंबाकू के जहर के प्रति जागरूकता लाने के लिए 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है. वर्ष 2025 के तंबाकू निषेध दिवस की थीम है “अपील को उजागर करना: तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग नीतियों को उजागर करना.” विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, अनुमान है कि पूरे विश्व में 13-15 वर्ष की आयु के 37 मिलियन बच्चे तंबाकू का सेवन करते हैं. कई देशों में वयस्कों की तुलना में युवाओं में ई-सिगरेट का प्रयोग अधिक है. ई-सिगरेट, निकोटीन पाउच और गर्म तंबाकू उत्पादों को बढ़ावा देने वाली विपणन सामग्रियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर 3.4 बिलियन से अधिक बार देखा गया है. कई निकोटीन और तंबाकू उत्पादों में फ्लेवर पाए जाते हैं, इसमें लगभग 16,000 अद्वितीय फ्लेवर हैं. अक्सर फ्लेवर को निकोटीन और तंबाकू उत्पादों का उपयोग शुरू करने का मुख्य कारण बताया जाता है. यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट में पाया गया कि भारत में 83 ऑनलाइन स्टोर अवैध रूप से ई-सिगरेट बेच रहे हैं. इनमें से 61.4 फीसदी गूगल सर्च के माध्यम से तथा उसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से खोजे गए. यह ध्यान देने योग्य है कि लगभग आधे भारतीय ऑनलाइन स्टोर 2019 पर प्रतिबंध के बाद दिखाई दिए.
अमेरिकन लंग्स एसोसिएशन के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल 4,90,000 से अधिक लोग तंबाकू के उपयोग और धूम्रपान के संपर्क में आने से मरते हैं. सिगरेट के धुएं में 7,000 से अधिक रसायन होते हैं, जिनमें से कम से कम 69 कैंसर का कारण बनते हैं. धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर से होने वाली लगभग 90 प्रतिशत मौतों और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से होने वाली लगभग 80 प्रतिशत मौतों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेवार है. वर्तमान में धूम्रपान करने वालों में, धूम्रपान से संबंधित 73 प्रतिशत बीमारियां फेफड़ों की दीर्घकालिक बीमारियां हैं. धूम्रपान शरीर के लगभग हर अंग को नुकसान पहुंचाता है, यह कोरोनरी हृदय रोग, स्ट्रोक और कई अन्य कैंसर और बीमारियों का कारण भी है. (नीचे भी पढ़ें)

तंबाकू एटलस के अनुसार, भारत में धूम्रपान की आर्थिक लागत 1,971,145,052,480 भारतीय रुपए है. इसमें स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित प्रत्यक्ष लागतें तथा बीमारी और असामयिक मृत्यु के कारण उत्पादकता की हानि से संबंधित अप्रत्यक्ष लागतें भी शामिल हैं. भारत में वयस्क धूम्रपान करने वालों की संख्या 7,39,26,241 है. भारत में 8.9 प्रतिशत मौतें तंबाकू के उपयोग के कारण होती हैं. अनुमान है कि 2023 में भारत में 107,915,900,000 सिगरेट का उत्पादन हुआ. 2022 में, दुनिया की छह सबसे बड़ी तंबाकू कंपनियों का संयुक्त राजस्व 362 बिलियन अमेरिकी डॉलर था. 2022 में, भारत ने 425,296 हेक्टेयर गुणवत्ता वाली कृषि भूमि पर 772,152 टन तंबाकू का उत्पादन किया, जिसका उपयोग पोषक अनाज उगाने के लिए किया जा सकता था. (नीचे भी पढ़ें)

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी मुख्य तथ्यों के अनुसार, तंबाकू का सेवन करनेवाले आधे से ज़्यादा लोगों की मौत हो जाती है. तंबाकू से हर साल 8 मिलियन से ज़्यादा लोगों की मौत होती है, जिनमें अनुमानित 1.3 मिलियन गैर-धूम्रपान करने वाले लोग शामिल हैं, जो सेकेंड हैंड धुएं के संपर्क में आते हैं. दुनिया के 1.3 बिलियन तंबाकू उपयोगकर्ताओं में से लगभग 80 प्रतिशत निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं. 2020 में, दुनिया की 22.3 फीसदी आबादी ने तंबाकू का सेवन किया. तंबाकू उत्पादों का अवैध व्यापार दुनिया भर में स्वास्थ्य, आर्थिक और सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंताएं उत्पन्न करता है. यह अनुमान लगाया गया है कि विश्व भर में उपभोग की जाने वाली प्रति 10 सिगरेटों और तंबाकू उत्पादों में से 1 अवैध है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, भारत में हर दिन लगभग 3600 लोग तंबाकू के सेवन के कारण मरते हैं. ऑस्ट्रेलियाई सरकार के स्वास्थ्य एवं वृद्ध देखभाल विभाग के अनुसार, धूम्रपान से जीवन प्रत्याशा औसतन 10 वर्ष कम हो सकती है.
तंबाकू बोर्ड (एक स्वायत्त निकाय), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत में तंबाकू एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक फसल है, यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 45.7 मिलियन लोगों को रोजगार देती है और 2023-24 के दौरान राष्ट्रीय खजाने में 12,005.89 करोड़ रुपये का विदेशी मुद्रा का योगदान करती है. भारत विश्व में तंबाकू उत्पादन में अग्रणी स्थान रखता है. 2022 के दौरान, भारत दुनिया में अनिर्मित तंबाकू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक (एफएओ स्टेट डेटा, 2022), दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक (मात्रा के हिसाब से) और पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक (मूल्य के हिसाब से) होगा (आईटीसी ट्रेडमैप डेटा 2022). भारत में फ्लू-क्योर्ड वर्जीनिया तंबाकू की विभिन्न प्रजातियों का उत्पादन किया जाता है, जो अपनी भौतिक और रासायनिक विशेषताओं में भिन्न होती हैं. इस तंबाकू बोर्ड का मुख्य उद्देश्य :- उत्पादन को विनियमित करना, विदेशों में विपणन को बढ़ावा देना, तथा मांग और आपूर्ति में असंतुलन की बार-बार होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करना, जो बाजार की समस्याओं का कारण बनते हैं. तंबाकू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक, तकनीकी और आर्थिक अनुसंधान को प्रायोजित करना, सहायता करना, समन्वय करना या प्रोत्साहित करना हैं. (नीचे भी पढ़ें)

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त जानकारी अनुसार, भारत सरकार ने 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान 2007-08 में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अर्थात एनटीसीपी शुरू किया, जिसका उद्देश्य है कि, तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना, तंबाकू उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति को कम करना, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के तहत प्रावधानों का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना, लोगों को तंबाकू का सेवन छोड़ने में मदद करना और तंबाकू नियंत्रण पर डब्ल्यूएचओ फ्रेमवर्क कन्वेंशन द्वारा समर्थित तंबाकू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए नीतियों के कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाना है. एनटीसीपी को तीन स्तरीय संरचना केंद्रीय स्तर, राज्य स्तर, और जिला स्तर के माध्यम से क्रियान्वित किया जाता है. जिला स्तर पर तंबाकू उन्मूलन सेवाएं स्थापित करने का भी प्रावधान है. वर्तमान में यह कार्यक्रम देश भर के 600 से अधिक जिलों को कवर करते हुए सभी 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यान्वित किया जा रहा है. राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत परिकल्पित विभिन्न पहलों के समग्र नीति निर्माण, योजना, कार्यान्वयन, निगरानी और मूल्यांकन के लिए जिम्मेदार है. भारत सरकार ने तंबाकू छोड़ने के लिए एक राष्ट्रीय क्विटलाइन की स्थापना की है. सेवाओं के लिए टोल फ्री नंबर 1800 112 356 पर कॉल करें या 011-22901701 पर मिस्ड कॉल दें. धूम्रपान का हर कश अनमोल जिंदगी के पल तेजी से कम करता है. तंबाकू जहर है, तुरत छोड़ें, सुखी जीवन से नाता जोड़ें.

लेखक – डॉ. प्रीतम भि. गेडाम
मोबाइल नंबर 082374 17041
prit00786@gmail.com

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur hungama : साकची में नशे में कार सवार युवकों ने राहगीरों से की गाली-गलौज व मारपीट, कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस से भी उलझे
खबर

Jamshedpur hungama : साकची में नशे में कार सवार युवकों ने राहगीरों से की गाली-गलौज व मारपीट, कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस से भी उलझे

October 27, 2026
Jamshedpur mgm hospital homeguard jawan : एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड के जवानों को हटाने की खबर से हलचल, पूर्व सैनिको की हो सकती है तैनाती
खबर

Jamshedpur mgm hospital homeguard jawan : एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड के जवानों को हटाने की खबर से हलचल, पूर्व सैनिको की हो सकती है तैनाती

October 26, 2026
Jamshedpur mango water problem : मानगो में पानी की बड़ी समस्या, चार साल से पेयजल संकट
खबर

Jamshedpur mango water problem : मानगो में पानी की बड़ी समस्या, चार साल से पेयजल संकट

October 26, 2026
Next Post

Tata patamda road accident: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक को मारी टक्कर, सब्जी विक्रेता समेत दो घायल

Jamshedpur suicide - सिदगोड़ा में पारिवारिक कलह से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Jharkhand board 12th result - जैक इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स का परिणाम जारी, साइंस में 79.26 प्रतिशत और कॉमर्स में 91.02 प्रतिशत छात्र सफल, दोनों स्ट्रीम में लड़कियां आगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur hungama : साकची में नशे में कार सवार युवकों ने राहगीरों से की गाली-गलौज व मारपीट, कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस से भी उलझे

Jamshedpur hungama : साकची में नशे में कार सवार युवकों ने राहगीरों से की गाली-गलौज व मारपीट, कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस से भी उलझे

by Team Sharp Bharat A
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित बसंत टॉकीज के नजदीक भाजपा कार्यालय के सामने सोमवार देर रात करीब 12 बजे...

Horoscope Know Your Day Tuesday 27th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 27 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Tuesday 27th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 27 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 27, 2026

मेष राशिआज अपने खूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। संयम और साहस का दामन थामे...

Jamshedpur mgm hospital homeguard jawan : एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड के जवानों को हटाने की खबर से हलचल, पूर्व सैनिको की हो सकती है तैनाती

Jamshedpur mgm hospital homeguard jawan : एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड के जवानों को हटाने की खबर से हलचल, पूर्व सैनिको की हो सकती है तैनाती

by Team Sharp Bharat A
October 26, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत 135 होमगार्ड जवानों को हटाकर उनके...

Jamshedpur mango water problem : मानगो में पानी की बड़ी समस्या, चार साल से पेयजल संकट

Jamshedpur mango water problem : मानगो में पानी की बड़ी समस्या, चार साल से पेयजल संकट

by Team Sharp Bharat A
October 26, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के संकोसाई स्थित श्यामनगर की दो गलियों में रहने...

tata steel employee big decision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन में हुए नुकसान को दूर करने का लिया गया फैसला, एनएस ग्रेड को रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगी मेडिकल फैसिलिटी, हाउस रेंट को लेकर भी हुआ बड़ा फैसला

by Team Sharp Bharat D
October 26, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के लिए सोमवार को बड़ी खबर सामने आयी है. कंपनी के करीब 11 हजार कर्मचारियों के...

jamshedpur vijaya milan-अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया विजया मिलन समारोह

jamshedpur vijaya milan-अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया विजया मिलन समारोह

by Team Sharp Bharat K
October 26, 2026

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान के परिसर में विजयादशमी के पावन अवसर पर एक...

jharkhand all india police archery : 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

jharkhand all india police archery : 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

by Team Sharp Bharat K
October 26, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय...

jharkhand munda samaj : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, ऑनलाइन खतियान में जाति के कालम में सुधार का किया अनुरोध

jharkhand munda samaj : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, ऑनलाइन खतियान में जाति के कालम में सुधार का किया अनुरोध

by Team Sharp Bharat K
October 26, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुंडा समाज के...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : साकची में नशे में कार सवार युवकों ने राहगीरों से की गाली-गलौज व मारपीट, कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस से भी उलझे

Jamshedpur mgm hospital homeguard jawan : एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड के जवानों को हटाने की खबर से हलचल, पूर्व सैनिको की हो सकती है तैनाती

Jamshedpur mango water problem : मानगो में पानी की बड़ी समस्या, चार साल से पेयजल संकट

tata steel employee big decision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन में हुए नुकसान को दूर करने का लिया गया फैसला, एनएस ग्रेड को रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगी मेडिकल फैसिलिटी, हाउस रेंट को लेकर भी हुआ बड़ा फैसला

jamshedpur vijaya milan-अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया विजया मिलन समारोह

jharkhand all india police archery : 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News