रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 31 मई को जारी कर दिया है. अभ्यर्थी जैक की अधिकारिक वेवसाइट jac,jharkhand.gov.in और jacresults.com पर चेक कर सकते है. जैक इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 3 लाख 50 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे. कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे. साइंस और कॉमर्स में बालिकाओं ने अव्वल नंबर स्कोर किये है. इसमें साइंस की 79.26 प्रतिशत रिजल्ट रहा है, जिसमें पिछले साल की तुलना में 7 फीसदी अधिक रिजल्ट रहा है. वहीं कॉमर्स में 91.02 फीसदी बच्चे सफल हुए है, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 2 फीसदी रिजल्ट में बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं लातेहार जिला साइंस और कॉमर्स दोनों में ही अव्वल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
जैक 12वीं साइंस का रिजल्ट
छात्र सफल – 79.26 फीसदी
कुल परीक्षार्थी – 98 हजार 634
पास परीक्षार्थी – 78 हजार 186
प्रथम डिवीजन – 38 हजार 732
द्वितीय डिवीजन – 19 हजार 383
तृतीय डिवीजन -63
जैक 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट
छात्र सफल – 91.02 फीसदी
कुल परीक्षार्थी – 22 हजार 066
सफल अभ्यर्थी – 20 हजार 285
प्रथम श्रेणी में – 12 हजार 829
द्वितीय श्रेणी में – 7 हजार 234
तृतीय श्रेणी में – 222
लड़कियों का सफल अंक -95.02 फीसदी
लड़कों का सफल अंक – 89.06 फीसदी (नीचे भी पढ़ें)
दोनों स्ट्रीम में लड़कियां आगे
साइंस और कॉमर्स में लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है. साइंस में 80.53 फीसदी लड़कियां सफल हुई है, जबकी लड़कों की संख्या 48.43 फीसदी है. वहीं कॉमर्स में 95 फीसदी लड़कियां सफल हुई है, तो लड़कों की संख्या 89 फीसदी है.











