जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित ग्रेजुएट कॉलेज में शनिवार को रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के सुअवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित हुई. इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ. दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ संगोष्ठी में प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी ने छात्राओं को रानी अहिल्याबाई होल्कर की महानता से अवगत कराया एवं विधायक पूर्णिमा साहू की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. (नीचे भी पढ़ें)

.एड. की छात्राओं ने समूह-गान में रानी अहिल्याबाई होल्कर की महानता को प्रस्तुत किया. स्नातक की छात्राओं ने नृत्य -नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें अहिल्याबाई होलकर के संपूर्ण जीवन के विभिन्न पक्षों को दर्शाया गया जो बहुत ही मनमोहक था. मुख्य अतिथि श्रीमती पूर्णिमा साहू ने अपने संबोधन में रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन के विभिन्न आयामों को छात्राओं के बीच रखा. उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर एक महान मराठा शासिका थीं, उनके शासन काल में धर्म, न्याय और लोककल्याण सर्वत्र व्याप्त थे. में भी उनके आदर्श को जीवन में आत्मसात करना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षेकतर कर्मचारी उपस्थितरहे. मंच संचालन संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना सिन्हा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन वनस्पति शास्त्र विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डोरिस दास ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर अरुंधति डे डॉ विश्वेश्वर यादव, प्रोफेसर दीप्ति एवं NCC कैडेट्स एवं NSS वोलेंटियर की सराहनीय भूमिका रही. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.











