जमशेदपुर: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बुधवार को रेलमार्ग से जमशेदपुर पहुंचे. वे पटना से साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे. जहां जिले के उपायुक्त, एसएसपी के साथ बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया, जिसके बाद राज्यपाल सर्किट हाउस पहुंचे. जहां से वे 11 बजे बहरागोड़ा एक कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे. दोपहर 1 बजे सरायकेला जिले के अर्का जैन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के बाद सड़क मार्ग से शाम को रांची रवाना होंगे.











