चाकुलिया: चाकुलिया के शिशाखुन मुख्य सड़क के नामोपाड़ा में सड़क जाम में फंसने से जोड़ाम निवासी युवक श्यामा पद नायक( 35) की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार श्यामा पद नायक को बीती रात सीने में दर्द हुआ था और सुबह में उल्टी हुआ और वह अपनी मां प्रमिला नायक से घबराहट लगने की बात कही. (नीचे भी पढ़े)
आनन फानन में उसकी मां प्रमिला नायक अपने बेटे को टेंपो से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही थी. इसी क्रम में नामोपाड़ा में जाम लगने के कारण मरीज घंटों जाम में फंसा रहा, जिससे उसकी हालत बिगड़ती गई और समय पर इलाज नहीं होने के कारण अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई. सड़क से जाम हटने के बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.











