रांची: भाजपा ने झारखंड में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करना है. भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बताया कि 5 जून से लेकर 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. (नीचे भी पढ़े)
इनमें पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान, प्रेसवार्ता, संकल्प सभा, चौपाल, आयुष्मान भारत योजना का पंजीकरण, योग प्रशिक्षण और योग दिवस कार्यक्रम शामिल हैं.भाजपा 24 जून को सभी 264 प्रखंडों में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. पार्टी का आरोप है कि राज्य सरकार विकास विरोधी और जन विरोधी है.(नीचे भी पढ़े)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को विकसित बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं.उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था का देश बन गया है.



