जादूगोड़ा : यूसिल के तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से क्षेत्र के प्रभावित गांवों के 40 आदिवासी छात्र_ छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए छह महीने का कम्प्यूटर कोर्स मंगलवार को संपन्न हो गया. इधर इस मौके पर तुरामडीह सामुदायिक भवन में एक समारोह आयोजित कर बच्चों में सर्टिफिकेट वितरण किया गया. इस मौके पर प्रतिभागियों ने कहा कि यहां विगत 15 सालों से कौशल विकास के तहत प्रति बैच 40 बच्चों में यूसिल की ओर से इंग्लिश क्लास, रीजनिंग, गणित, विज्ञान व टैली, इंटरनेट, स्पोकेन इंग्लिश, करियर कौंसिलिंग, सामान्य ज्ञान समेत रेलवे, बैंकिंग, राज्य स्तरीय अन्य जरूरी विषयों के कोर्स कराए गए ताकि वे प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल हो सकें. (नीचे भी पढ़ें)

आज कार्यक्रम के समापन के मौके पर कम्पनी के अपर प्रबंधक गिरीश गुप्ता, सीएसआर संयोजक जितेश कुमार ने 40 बच्चों के बीच प्रमाणपत्र वितरित किये. इधर सर्टिफिकेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे. बच्चों ने इसे करियर के लिए बेहतर बताया. कार्यक्रम मे कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी गिरीश गुप्ता, सीएसआर संयोजक जितेश कुमार, सनशाइन इन्फोसिस के निदेशक महेश कांवटिया, अरुण नायक एवं प्रशिक्षक दशरथ टुडू, राहुल दास, कंप्यूटर प्रशिक्षक महेश कांवटिया, पिंटू कुमार, दुर्गा प्रसाद दास आदि उपस्थित थे.



