बहरागोड़ा : बहरागोड़ा शिशु उद्यान परिसर में रविवार को ग्राम प्रधानों की एक बैठक शासन गांव के ग्राम प्रधान अर्धेन्दु प्रहराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की बहरागोड़ा प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. इसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष हर प्रसाद दे को चुना गया. इसी प्रकार गणेश हांसदा और कमल सिंह, सचिव चित्तरंजन देहुरी,सह सचिव देवाशीष कुइला और कोषाध्यक्ष के रूप में भवतारण बटव्याल को चुना गया. बैठक में ग्रामसभा के सशक्तीकरण, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के संचालन और संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. मौके पर नवगठित प्रखंड कमेटी के सदस्यों को संघ के नियमों और शर्तों के अनुसार शपथ भी दिलाई गई. मौके पर पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण बारिक, उपाध्यक्ष गोपबंधु मिश्र, लक्ष्मण सोरेन, गिरीश महतो, सुनील भुइयां, सुजीत भद्र,दिवाकर दलाई,अमृत प्रधान,बंकिम दे सहित अन्य उपस्थित थे.











