जमशेदपुर: सरगम बॉयज क्लब द्वारा आयोजित ललन यादव मेमोरियल फ्लड लाइट शार्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच ड्रीम क्रीम बारीगोड़ा व जयश्री राम घाटशिला के बीच खेला गया. इस टूर्नामेंट में बारीगोड़ा की टीम ने बाजी मारी, टीम ने जयश्री राम घाटशिला को आसानी से हराकर विजेता बना. इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्धघाटन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दूबे, समाजसेवी शिव शंकर सिंह टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह,टाटा कमिंस के महामंत्री सुमित कुमार,टेल्को मण्डल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष पप्पू मिश्रा व कांग्रेस के जिला सचिव संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रुप से किया.(नीचे भी पढ़े)
विजेता टीम ड्रीम क्रीम बारीगोड़ा और उपविजेता जयश्री राम घाटशीला को मुख्य अतिथि ने 15 हजार साथ मे ट्रॉफी और उपविजेता को 10000 और साथ मे ट्रॉफी प्रदान किया. मौके पर समाजसेवी राजेश भोजपुरिया और डिंप्पी के द्वारा मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड ड्रीम क्रीम के विशाल बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड, जयश्री राम के पप्पू , बेस्ट बॉलर ड्रीम क्रीम के सुजल को मिला. इस टूर्नामेंट को सफल बनाने मे मुख्य रूप से कमिटी के अध्यक्ष विश्वकर्मा यादव,अभय पाण्डेय,लव सिंह, रणविजय, संजय, विशाल, करण, अनिमेष, गौरव, सोम, शैलेश,सोनू,भीम का सहरानीय योगदान रहा.











