जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित होटल सांई रिजेंसी में सात जून को सवर्ण महासंघ फाउंडेशन आफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी. बैठक के दौरान सवर्ण महासंघ फाउंडेशन आफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी ने सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके जमशेदपुर निवासी समाजसेवी सह भाजपा नेता सांवर लाल शर्मा को मौजूदा तीन सालों के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की. सांवर लाल को दोबारा सवर्ण महासंघ फाउंडेशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने जाने पर लोगों में खुशी है. इसके लिए सांवर लाल शर्मा ने इसके लिए शीर्ष नेताओं का आभार जताया. संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अनिशा सिन्हा, जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, रविशंकर तिवारी, मुन्ना चौबे, डॉक्टर रानी ठाकुर समेत काफी संख्या में महासंघ पदाधिकारियोंने शुभकामनाएं दी और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया.












