आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मोती नगर में रविवार देर शाम उस्तुरा बाजी की घटना हुई है, जिसमें गोलू सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में गोलू आदित्यपुर थाना पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई. घायल गोलू ने बताया कि शाम के वक्त वह गम्हरिया ब्लॉक मैदान में खड़ा था इसी दौरान वहां भीमयादव वहां पहुंचा और उससे सौ रुपए की मांग करने लगा. नहीं देने पर जबरन पॉकेट से पर्स निकालकर छीनने लगा. विरोध करने पर उस्तरा से हमला कर दिया. (नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान वहां लाल बाबू यादव, अर्जुन यादव और रवि यादव भी आ धमके और उसकी लाठी डंडे से पिटाई करने लगे. किसी तरह से भागकर थाना पहुंचे हैं. फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. बता दें कि भीम यादव, और लालबाबू यादव का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है और कई मामलों में दोनों जेल भी जा चुके हैं. आए दिन मारपीट व छिनतई की घटनाओं में उनकी संलिप्तता रही है.












