रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में संत जेवियर स्कूल परिसर में बालू के अवैध भंडारण पर खनन विभाग ने कार्रवाई किया है. खनन विभाग ने छापेमारी करते हुए मौके से 44 हजार सीएफटी बालू और 18 सौ सीएफटी स्टोन चिप्स जब्त किया है. खनन विभाग की इस कार्रवाई से शहर में बालू का अवैध रूप से स्टॉक कर कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है. दो दिन पहले जिला के डीसी ने जिला खनन टास्क फोर्स के साथ बैठक कर बालू के स्टॉक की जांच करने का अधिकारियों को निर्देश दिया था. (नीचे भी पढ़ें)

अब खनन विभाग द्वारा इसपर कार्रवाई शुरू कर दिया गया है. खान निरीक्षक निखिल दास, अंचलधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा समेत पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल इस छापेमारी में मौजूद रहे.



