रामगोपाल जेना, चाईबासा: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के पश्चिम सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष अनीष गोप के नेतृत्व में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने गुरुवार को कांग्रेस भवन ,चाईबासा में एनएसयूआई का सदस्यता ग्रहण किया. छात्रों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि आज देश में लड़ाई विचारधारा की है और देश के युवा ही तय करेंगे कि वे किसके साथ है.(नीचे भी पढ़े)(नीचे भी पढ़े)
जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि छात्र इस देश की नींव है, एनएसयूआई का उद्देश्य है छात्र-छात्राओं को छात्र सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना. जिला उपाध्यक्ष अनीष गोप ने कहा कि छात्र संगठनों में शामिल होने से छात्रों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, समूह चर्चा करने और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत करने का मौका मिलता है.(नीचे भी पढ़े)
छात्र संगठनों में शामिल होने से छात्रों को अपने शैक्षणिक अनुभवों को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है और छात्रों को अन्य छात्रों की मदद करने का मौका मिलता है. उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत किया. कार्यक्रम में कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष ललित कर्ण , प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप , कार्यालय सचिव सुशील दास , नए सदस्य क्रमशः राहुल सुलंकी , प्रकाश हेस्सा , विकास बलमुचू , नितिन गोप , बीर सिंह हेस्सा ,युवराज देवगम , बादल नायक , राबिंसन तिरिया, जगदीश यादव उपस्थित थे.



