जमशेदपुर: जमशेदपुर के जेम्को गुरुद्वारा में सिख धर्म के छठम गुरु श्री गुरु हरगोविन्द सिंह साहिब का प्रकाश पर्व गुरुवार को श्रद्धा व भक्ति भावना से मनाया गया, जिसमें स्त्री सत्संग सभा ने पहले सुखमणि साहिब का संपूर्ण पाठ किया एवं उसके बाद शब्द कीर्तन का गायन हुआ उसके बाद अरदास हुई और मौके पर गुरु का अटूट लंगर, मिस्सी रोटी, बेसन के परशादे, अचार नमकीन लस्सी आदि का लंगर संगतो के बीच बांटा गया. (नीचे भी पढ़ें)

जेम्को गुरुद्वारा के प्रधान जरनैल सिंह ने बताया कि गुरु हरगोबिंद सिंह जी ने मीरी और पीरी की अवधारणा को प्रस्तुत करके सिख धर्म को एक ऐसा विश्वास में ढालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो धार्मिकता और न्याय का बचाव करता है. मौके पर निरवैर सिंह, करनदीप सिंह, सरदूल सिंह, बलदेव सिंह, गुरमनप्रीत सिंह, जितेंद्र सिंह व अन्य उपस्थित थे.



