जमशेदपुर : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन और सत्यानंद योग केंद्र, जमशेदपुर के तत्वाधान में सफलतापूर्वक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम जमशेदपुर के टेल्को के सबुज कल्याण संघ में सुबह 8 बजे से शुरू हुआ. यह कार्यक्रम बिहार स्कूल ऑफ योग के वरिष्ठ सन्यासी के स्वामी गोरखनाथ सरस्वती जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ. उनके द्वारा मुख्यतः बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और भावनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए योग अभ्यास कराया गया, जिसमें प्रमुख आसान थे वज्रासन, शशांक आसान, उष्ट्रासन आसान, मर्जरी आसान, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम में मुख्यतः नाड़ी शोघन प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम आदि, कार्यक्रम के अंत में स्वामी जी द्वारा योग निंद्रा का भी अभ्यास कराया गया जिसे बच्चों के द्वारा काफी पसंद किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम समापन में सभी अभ्यासियों को टिनप्लेट डिवीजन, टाटा स्टील के द्वारा प्रसाद वितरित किया गया. अंत में बताते जाए कि यह कार्यक्रम को टिनप्लेट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया जाना तय था किसे खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरित किया गया था. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्य लखन ठाकुर, मलाई दे, अश्विनी शुक्ल, राज शर्मा, प्रिंस अग्रवाल, मनोज झा, केटी भाटिना, प्रकाश दुबे, टिनप्लेट मैनेजमेंट से प्रभात दास एवं आशीष का प्रमुख योगदान रहा.











