जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर योगाभ्यास कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के संस्कृत शिक्षक धर्मेन्द्र ठाकुर ने छात्राओं को योग के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की. इसके बाद सभी छात्राओं और शिक्षक -शिक्षिकाओं ने सूर्य नमस्कार एवं योग के विभिन्न आसनों का सामूहिक रूप से अभ्यास किया. (नीचे भी पढ़ें)

विद्यालय की हिन्दी शिक्षिका डॉ सुधा मिश्रा ने छात्राओं को शारीरिक व्यायाम के साथ ही प्राणायाम और ध्यान के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी. डॉ सुधा मिश्रा ने इसके साथ ही छात्राओं को प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास भी कराया. विद्यालय की छात्रा जाह्नवी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 40 शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही लगभग 300 छात्राओं ने भी हिस्सा लिया.











