जमशेदपुर : टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट (अब टाटा स्टील गम्हरिया) के बकाये टैक्स को लेकर जमशेदपुर स्थित डायरेक्टर जेनरल ऑफ जीएसटी इंटीलिजेंस की क्षेत्रीय कार्यालय ने कंपनी को नोटिस जारी कर दी है. 15 नवंबर 2023 को कंपनी का समायोजन हुआ था. इसमें ब काये टैक्स का भुगतान अप्रैल 2019 से लेकर फरवरी 2024 तक करने को कहा गया है. इसकी जानकारी बांबे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के फाइलिंग में टाटा स्टील ने जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि 19 जून को टाटा स्टील को 17 जून 2025 को हस्ताक्षरित एक नोटिस 19 जून को हासिल हुआ. यह नोटिस डायरेक्टर जेनरल ऑफ जीएसटी इंटीलिजेंस रीजनल यूनिट की ओर से दिया गया था. यह नोटिस टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट को दिया गया था, जिसका समायोजन 15 नवंबर 2023 को हो गया था. (नीचे भी पढ़ें)
कंपनी की गम्हरिया स्थित लांग प्रोडक्ट इकाई को यह नोटिस 161.51 करोड़ रुपये का जारी किया गया है. यह नोटिस टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट लिमिटेड द्वारा कोयले की आपूर्ति पर अनुचित इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) लेने के आरोप में जारी किया गया है. नोटिस में कंपनी को 30 दिनों में जवाब देने को कहा गया है. नोटिस में तीन मुख्य मांगे है, जिसमें 161.51 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट को वापस लेने और वसूलने की मांग, दिसंबर 2022 और अगस्त 2023 में जीएसटीआर 3 बी रिर्टन के जरिये पहले ही जमा किये गये 160.28 करोड़ रुपये के क्रेडिट की प्रमाणिकता की जांच और 161.51 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की मांग है. हालांकि, कंपनी इस नोटिस को गलत बता रही है.




