जमशेदपुर : बिहार झारखंड के आयकर कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. बिहार झारखंड इनकम टैक्स इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले यह आंदोलन किया गया. इस दौरान इन लोगों ने ट्रांसफार पॉलिसी 2025 को वापस लेने, महिलाओं और दिव्यांगों को विशेष छूट देने, नयी नियमावली में महिलाओं और दिव्यांगों को भी सामान्य ट्रांस्फर प्रक्रिया में शामिल करने का विरोध किया गया. इन लोगों ने कहा है कि वे लोग विरोध के तहत काला बिल्ला लगा रहे है. हाफ डे और फूल डे वॉकआउट जैसे आंदोलन करेंगे. 9 जुलाई तक अगर सरकार या आयकर विभाग द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गयी तो वे लोग आंदोलन को और तेज करेंगे. संघ को उम्मीद है कि केंद्र सरकार और आयकर विभाग के आला अधिकारी इस मुद्दे पर सहानुभूतिपूर्वक बातों को सुनेंगे और उनकी मांगों को पूरा करेंगे. इस दौरान आयकर विभाग के कार्यालय के बाहर नारेबाजी भी की.



