जमशेदपुर : टाटा स्टील वन के विज़न को साकार करने को लेकर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने एक हाइलेबल कमेटी बनायी है. कंपनी के विभिन्न लोकेशन के प्लांट में अधिक तालमेल बनाने, एकीकरण को बढ़ाने और जवाबदेही के साथ उच्च प्रदर्शन की संस्कृति को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. यह विजन कार्य को सीखने और समृद्ध करने के लिए भौगोलिक क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए बनाया गया है. इसके अनुरूप, सहयोग लाने में क्षैतिज मंच सबसे प्रभावी हैं. वन टाटा स्टील पीपुल प्रैक्टिस के रणनीतिक प्रवर्तक के रूप में एचआर फ़ंक्शन के भीतर पहले क्षैतिज मंच स्थापित किए जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
एचआर लीडरशिप नेटवर्क में सभी सीएचआरओ और सीएचआरओ द्वारा नामित अन्य 1 से 3 सीनियर लीडर शामिल होंगे. एचआर लीडरशिप नेटवर्क की बैठक हर छह महीने में एक बार होगी. वन टाटा स्टील की कोर वर्किंग टीम तब तक फोरम का संचालन करती रहेगी जब तक वन टाटा स्टील की स्थायी टीम नहीं बन जाती. बताया जाता है कि यह कंपनी कई स्तर पर काम करेगी. दरअसल, अधिकारियों और कर्मचारियों की जरूरत के अनुसार पोस्टिंग करना, मैनपावर का सही इस्तेमाल करने पर मैनेजमेंट का फोकस है. इस दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है ताकि हरेक प्लांट में उपलब्ध मैनपावर को ही इस्तेमाल किया जा सके और कम से कम खर्च वेज कॉस्ट पर किया जा सके.



