जमशेदपुर : टाटा स्टील ने खुद की कंपनी टी स्टील होल्डिंग पीटीइ लिमिटेड कंपनी में 1562.54 करोड़ रुपये का निवेश करने को मंजूरी दी है. टाटा स्टील की ओर से इसकी जानकारी बांबे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को अपनी फाइलिंग में बताया गया है. 25 जून को यह निवेश किया गया है. कुल 179,10,44,776 इक्वीटी शेयर को कंपनी ने टेकओवर किया है. इसके बाद कंपनी में टाटा स्टील का निवेश ज्यादा हो गया है. कंपनी के घाटे को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है. टाटा स्टील की ही यह कंपनी है, जिसकी स्थापना सिंगापुर में वर्ष 2006 में किया गया था. टाटा स्टील के अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का यह बड़ी कंपनी में से एक है.



