जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित होंगी. रेलवे प्रशासन ने सोमवार को जानकारी दी कि आगामी दिनों में कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ के मार्ग में बदलाव किया गया है. आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन 30 जून, 1 जुलाई, 3 जुलाई, और 5 जुलाई 2025 को रद्द रहेगी. झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू पैसेंजर ट्रेन 30 जून और 2 जुलाई 2025 को रद्द रहेगी. इसी तरह टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर ट्रेन 30 जून, 1 जुलाई, 3 जुलाई, और 5 जुलाई को आद्रा स्टेशन पर ही समाप्त होगी और वहीं से वापसी यात्रा शुरू करेगी. (नीचे भी पढ़ें)
भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू पैसेंजर ट्रेन 30 जून और 4 जुलाई को महुदा स्टेशन पर समाप्त होगी और वहीं से रवाना होगी. दूसरी ओर, हटिया टाटा हटिया ट्रेन, हटिया शैंकी हटिया पैसेंजर और हटिया शैंकी हटिया पैसेंजर सेकेंड ट्रेन को 2 जुलाई से लेकर 2, 3, 5, 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27, 28, 30 व 31 जुलाई, 2, 3, 4, 6, 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24, 25, 27, 28, 30 और 31 अगस्त को रद्द रहेगी.




