सरायकेला: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला के भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने राजनगर व गम्हरिया की चार सड़कों का शिलान्यास किया. यह कार्य सरायकेला ग्रामीण कार्य प्रमंडल के अंतर्गत किया जाना है. ग्राम सड़क योजना के तहत भीमखांडा- मंडाकाटी से खरकई ब्रिज भाया भरतपुर गोपालपुर पथ का सुदृढीकरण कार्य होगा. इस सड़क की लंबाई 6 किलोमीटर है. (नीचे भी पढ़े)
इसी तरह महतानडीह से बसंकी सामरम होते हुए उज्जवलपुर तक पथ सुदृढीकरण कार्य, जिसकी लंबाई4.90 किलोमीटर, कांड्रा चाउरी मोड से भालुक पहाड़ी तक पथ का सुदृढीकरण कार्य, जिसकी लंबाई 5.25 किलोमीटर व ,सीनी सिदमा से सूर्य पोभी ब्रिज तक भाया जुरगुरिया, बड़ा लापांग पथ की सुदृढीकरण कार्य जो 5.50 किलोमीटर के निर्माण की आधारशिला रखी. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सोनाराम बोदरा,बबलू सोरेन, गुरु प्रसाद महतो,ग्राम प्रधान टितायत, चंदू महतो, सहायबरम महतो, बबलू महतो, नकुलचंद्र महतो,निमाईचंद्र महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.











