जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु प्रखंड व अंचल स्तर पर प्रत्येक सप्ताह निर्धारित दिवसों को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया जाना है. संबंधित प्रखंड व अंचल में पदाधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे. इससे न केवल शिकायतों के समाधान में तेजी आएगी, बल्कि नागरिकों को भी जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. बुधवार को बोड़ाम और मुसाबनी, शुक्रवार को गुड़ाबांधा, जमशेदपुर, पोटका, गुरुवार को घाटशिला, बहरागोड़ा, सोमवार को पटमदा, मंगलवार को चाकुलिया में जनशिकायत निवारण दिवस आयोजित होगी. जिला प्रशासन की आम नागरिकों से अपील है कि वे अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय में निर्धारित दिवस को पहुंचकर अपनी समस्याओं और शिकायतों को दर्ज कराएं, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.











