जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे जनसमस्याओं के निरिक्षण के दौरान जमशेदपुर में भारी वर्षात से उत्पन्न बाढ़ग्रस्त एवं जलजमाव क्षेत्र में कचरा-कूड़ा-गाद भारी मात्रा में जगह जगह जमा हो गई है. जिसे साफ-सफाई कराने एवं आम जनता के तकलीफ को देखते हुए मैदान में उतरे जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे इस दौरान जिलाध्यक्ष बारीडीह बस्ती, साकची गुरुद्वारा बस्ती, नन्दनगर भुईयाडीह ग्वालाबस्ती, नन्दनगर काली मंदिर एरिया का भ्रमण कर सर्वप्रथम कूड़ा कचरा एवं गाद को एकत्र कराया गया तथा जेसीबी लगाकर कचरा का उठाव कराया. (नीचे भी पढ़ें)

भारी संख्या में मजदूर लगवाए, प्रभावित क्षेत्र से ही सम्बंधित अधिकारी को फोन कर कहा कि अविलंब सफाई कराई जाए. जिलाध्यक्ष ने कहा कि मलबा और कचरा बड़े तादाद में जमा है, जिसका सफाई अगले दिन भी जारी रहेगा. यदि समय रहते सफाई नही होने पर क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है. जहां जहां सफाई सम्पन्न हुआ वहां ब्लीचिंग पाऊडर छिड़काव किया गया. दौरा के क्रम में आम जनता ने समर्थन दिया. इस अवसर पर कांग्रेस नेता सामंता कुमार, मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव, एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, चन्द्रवती पाल सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.











