जमशेदपुर : मुहर्रम को देखते हुए जमशेदपुर में 6 जुलाई को ताजिया, गाजे बाजे और अस्त्र शस्त्र के साथ जुलूस निकाला जायेगा. इसको लेकर 6 जुलाई रविवार को यातायात व्यवस्था में लगातार बदलाव किया जायेगा. इसको लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त (डीसी) कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय और ट्राफिक डीएसपी ने संयुक्त रुप से आदेश निकाला है. इसके तहत धातकीडीह से बिष्टुपुर बेली बोधनवाला घाट जाने वाले जुलूस के समय परिसदन की ओर से आने जाने वाले वाहन और रीगल गोलचक्कर की ओर से परिसदन की ओर आने जाने वाले वाहन जुलूस के बगल वाले लेन का प्रयोग करेंगे. बिष्टुपुर बाजार से आने वाले जुलूस के समय वोल्टास की ओर से आने वाले वाहन और रीगल गोलचक्कर की ओर से आने वाले वाहन जुलूस के बगल वाले लेन का प्रयोग करेंगे. इसके अलावा परसुडीह, जुगसलाई की ओर से बेली बोधनवाला घाट जाने वाले जुलूस के समय सुन्दरनगर की ओर से आने वाले वाहन एवं वोल्टास की ओर से सुन्दरनगर की ओर जाने वाले वाहन आने जाने में एक लेन का प्रयोग करेंगें. (नीचे भी पढ़ें)
साकची मोहम्मडन लाइन की ओर से आने वाले जुलूस के समय साकची से बारीडीह की ओर जाने वाले वाहन तथा बारीडीह से साकची की ओर आने वाले वाहन हनुमान मंदिर से शीतला मंदिर होते हुए दिल्ली दरबार से साकची की ओर आयेंगें. साकची गोलचक्कर से बंगाल क्लब की ओर जुलूस के जाने के समय बंगाल क्लब से साकची की ओर जाने वाले तथा साकची से बंगाल वलब की ओर जाने वाले वाहन एक लेन का प्रयोग करेंगे. बंगाल क्लब से पंप हाउस जाने वाले जुलूस के समय जुबली पार्क गेट नंबर एक की ओर से आने वाले वाहन तथा मानगो की ओर से साकची व बिष्टुपुर की ओर जाने वाले वाहन एक लेन का प्रयोग करेंगे. मानगो थाना क्षेत्र का मुहर्रम जुलूस बड़ा हनुमान मंदिर से होते हुए मानगो चौक तथा आजादनगर थाना क्षेत्र का मुहर्रम जुलूस ओल्ड पुरुलिया रोड होते हुऐ मानगो गोलचक्कर चौक होते हुये साकची की ओर जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
उस दौरान पारडीह चौक से साकची की ओर जाने वाली वाहन को पारडीह चौक पर रोक दिया जायेगा तथा सभी वाहनो को डिमना चौक की ओर डाइवर्ट किया जायेगा तथा साकची की ओर से पारडीह की ओर जाने वाले वाहनों तथा ओल्ड पुरुलिया रोड की ओर जाने वाले वाहनों को मानगो चौक के पास रोक दिया जाएगा तथा सभी वाहनों को मानगो चौक गोलचक्कर से डिमना चौक की ओर डाइवर्ट किया जाएगा. टेल्को बारीनगर से एम टाइप चौक, से जी हॉस्टल चौक से एन टाइप चौक, धोबी चौक, पुनः वापस उसी रोड से एन टाइप चौक, खड़ंगाझाड़ चौक टेल्को आस्पताल होते हुए हुडको डैम पर समाप्त हो जायेगा. टेल्को की ओर से आने वाली वाहन एम टाइप से धोबी घाट तक वनवे रहेगा. वर्तमान में चल रहे नो इंट्री की समय में बदलाव किया गया है. 6 व 7 जुलाई को आंशिक संशोधन करते हुए नो इन्ट्री का समय 6 जुलाई रविवार को सुबह 06:00 से दोपहर 12:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन दोनों तरफ से चालू रहेगा. दोपहर एक बजे से 7 जुलाई की सुबह 03:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहन एवं मालवाहक चार पहिया वाहनों का परिचालन पूर्णत वर्जित रहेगा (बस को छोडकर). नो इन्ट्री समय सारणी पूर्व की भांति लागू रहेगी. सभी पुलिस निरीक्षक सह यातायात थाना प्रभारी को कहा गया है कि वे लोग अपने-अपने यातायात क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान आने वाले एम्बुलेंस वाहनों की गमनागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे.











