पोटका: पोका प्रखंड के पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका के आधारभूत संरचना विकास एवं सुदृढ़ीकरण कार्य 5 .56 करोड़ की लागत से होगा.इस कार्य का विधिवत शिलान्यास शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि विधायक संजीव सरदार ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया. मुख्य अतिथि मंत्री श्री सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में ऐतिहासिक कार्य संपन्न हो रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने शिक्षा विभाग की योजनाओं का विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शिक्षा का विकास होगा, तभी समाज और राज्य का विकास होगा. इसके लिए शिक्षा के आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री व विभागीय अधिकारी संग बैठक में निर्णय लिया गया कि कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के छात्रों का पुरे प्रदेश में डाटाबेस तैयार किया जाएगा. इससे छात्रों की गुणवत्ता एक क्लिक में दिखाई देगी. उन्होंने सरकार द्वारा गुरुजी क्रेडिट कार्ड से विदेश में पढ़ने हेतु 15 लाख तक ऋण तुरंत स्वीकृत होने,18 वर्ष से 50 वर्ष के 38 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईंयां योजना से जोड़ कर प्रत्येक माह 2500 रुपए सहायता राशि देने, 5.82 लाख स्कूली छात्राओं को सावित्रीबाई फुले योजना का लाभ देने, राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री व पोलिटेकनिक कालेज खोलने,सभी केजीबीवी विद्यालय के आधारभूत संरचना विकास व सुदृढ़ीकरण कराने जैसे शिक्षा को मजबूत बनाने हेतु अनेक योजनाएं सरकार द्वारा शुरू किया गया है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने विधायक संजीव सरदार की प्रशंसा करते हुए कहा कि पोटका के विधायक कर्मठ हैं. इनके द्वारा विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखा जाता है. मंत्री ने केजीबीवी के इस योजना को समय से पुरा कराने की जिम्मेदारी मौके पर मौजूद डीईओ और डीएसई को दी, अन्यथा कारवाई का डर भी दिया. उन्होंने कहा कि केरल राज्य जैसे शत प्रतिशत शिक्षा हेतु हम सभी को राजनीति से उपर उठकर सामूहिक सोच रखने की जरूरत है. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, डीईओ मनोज कुमार,डीएसई आशीष पांडेय, उप प्रमुख उर्मिला सामाद,पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो व हीरामणि मुर्मु, सुनील महतो,मुखिया सावित्री हांसदा, मुखिया बाघराय सोरेन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, वार्डन रुमा हलधर,विधासागर दास, हितेश भकत, शिक्षिका ज्योति सागर, प्रमिला सोरेन,कमला मुंडा,काजलमुनी सरदार,मोहन सोरेन,राखोहरि ज्योतिषी, लेखापाल मीना धनवार, आनंद दास सहित सैकड़ों ग्रामीण व छात्राएं उपस्थित थीं. छात्राओं ने अतिथियों का शानदार स्वागत और नृत्य प्रस्तुत किया. (नीचे भी पढ़े)

केजीबीवी के विकास कार्य के लिए हमेशा रहा हूं तत्पर : संजीव सरदार
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक संजीव सरदार ने कहा कि केजीबीवी पोटका के विकास हेतु मैंने हमेशा सहयोग किया है. उन्होंने कहा जब मैं वर्ष 2010 से पार्षद से राजनीति शुरू किया है,उसी समय से मैंने लाईब्रेरी, स्टैंड सहित अन्य योजनाएं दी. मेरी सोच इस विद्यालय के सर्वांगीण विकास का था,जो धीरे धीरे साकार हो रहा है. उन्होंने कहा कि मंत्री जी के हाथों जल्द ही पोटका के पोलिटेकनिक कालेज का शिलान्यास रुगड़ीसाई में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज भी शीघ्र बनेगा.











