जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत निर्मल नगर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद मामला सोनारी थाना पहुंचा. पुलिस ने शनिवार को छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी सन्नी उर्फ साहिल बारी निर्मलनगर बिलास बस्ती का रहने वाला है. घटना के समय बच्ची के माता-पिता अपने घर पर नहीं थे. (नीचे भी पढ़ें)
शुक्रवार को दिन के 1.30 बजे से लेकर दिन के 2 बजे के बीच आरोपी ने बच्ची के घर में ही दुष्कर्म किया. परिजनों को घर आने के बाद बच्ची की हालत देखकर दुर्घटना का अंदाजा लगा था. इसके बाद शुक्रवार को मामला थाना पहुंचा. आरोपी मूलरूप से चाईबासा के झींकपानी चढ़ाबासा का रहने वाला है. सोनारी में वह निर्मल नगर बिलास बस्ती में किराए का मकान में रहता है.











