सरायकेला: शनिवार की शाम करीब सात बजे के आसपास सरायकेला थाना अंतर्गत खरसावां मार्ग पर मुक्ति पोखर के समीप एक बाइक के ट्रक के पीछे से टकरा जाने के कारण बाइक सवार पति- पत्नी और एक डेढ़ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. घायलों में पवन नायक उसकी पत्नी शांति नायक एवं उसकी डेढ़ साल की बच्ची निधि नायक शामिल है. घटना के बाद रस्ते से गुजर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने स्कर्ट वाहन को रोककर घायल को अपने निजी वाहन से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. (नीचे भी पढ़े)

जहां से चिकित्सकों ने तीनो को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार पवन नायक सरायकेला थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव का निवासी है. शनिवार की शाम वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ रथ मेला देखने के लिए बाइक से सरायकेला आ रहे थे. सरायकेला नगर में नो एंट्री लगाए जाने के कारण बिरसा चौक के आसपास सड़क पर कई वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े थे. (नीचे भी पढ़े)

मुक्ति पोखरी के पास पवन नायक की बाई सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. घटना के बाद पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस वाहन ने घटना में घायल पवन नायक को अपने वाहन से सरायकेला सदर अस्पताल लाया जबकि उस रास्ते से गुजर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने घायल शांति नायक एवं उनकी बच्ची को अपने निजी वाहन से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. तीनों घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.











