जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित कदमा बाजार में ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर आए युवकों ने लाखों रुपए के सोने की अंगूठी पर हाथ साफ किया, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक अंगूठी दिखाने के नाम पर दुकान मालिक को फंसा कर रखे रहा, दूसरे युवक ने समय रहते सोने की अंगूठी पर अपना हाथ साफ कर दिया. (नीचे भी पढ़े)
हालांकि, जब दुकान मालिक सामान की गिनती कर रहा था तब पूरे मामले का खुलासा हुआ. ज्वेलरी दुकान मालिक ने इसकी शिकायत कदमा थाने में की. पुलिस मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी में कैद तीन युवकों को टाटानगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार हुए युवकों ने पुलिस को कहा कि दुकान के मालिक के भाई के कहने पर यह चोरी की गई. फिलहाल पुलिस दुकान मालिक के भाई को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं चोरी की गई सोने की अंगूठी की भी तलाश की जा रही है.











