खड़गपुर: पश्चिम बंगाल के आईआईटी खड़गपुर में सोमवार की रात द्धितीय वर्ष के एक छात्र की दवा निगलने की कोशिश में मौत हो गयी. युवक चंद्रदीप पवार मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का रहने वाला था, जो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया दिया है. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंद्रदीप पवार ने सोमवार की रात को खाना खाने के बाद छात्रावास में दवा खा रहे थे,तभी दवा की गोली उसके गले में अटक गयी और दम घुटने लगा. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद उसके दोस्तों ने तत्काल बीसी राय अस्पताल ले गए. जहां पर सीपीआर के जरिए बचाने की कोशिश की गयी. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. अस्पताल की ओर जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि चंद्रदीप पवार को 21 जुलाई की रात करीब 10.20 बजे उसके दोस्त व रुममेट इमरजेंसी रुम में लाए थे. उन्हें दवा की गोली खाने के बाद गले में फंस गयी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी. इसके बाद अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में बेहोश हो गए थे. जब इमरजेंसी मे लाया गया तो उनकी नब्ज भी नहीं चल रही थी. शरीर का रंग भी नीला पड़ चुका था. आईआईटी खड़गपुर जैसे संस्थान में घट रही घटनाएं अभिभावकों को झकझोर दे रही है. प्रबंधन भी काफी चिंतिंत है कि घटनाओं से संस्थान की प्रतिष्ठा भी धूमिल होती है.











