चाकुलिया : श्रावण माह के शुरू होते ही चाकुलिया प्रखंड के सहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण शिव की भंक्ति में रंगने लगे हैं और बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की आस्था की गूंज देने लगी है. मंगलवार को चाकुलिया से कावंरियों का एक दल बाबाधाम के लिए रवाना हुआ है. कावंरियों का दल रवाना होने से पूर्व चाकुलिया के प्रसिद्ध नागाबाबा मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर विभिन्न वाहनों पर सवार होकर सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए. सुल्तानगंज पहुंचकर सभी श्रद्धालु कांवर में गंगा जल भरकर पैदल चलकर बाबा के मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगें. कावंर यात्रा के जत्थे में शिव किशोर तिवारी, परमानंद सिंह, मुकेश सिंह, विक्रम सिंह चौहान, सन्नी मिश्रा, रवि सिंह, निखिल सिंह, अंगद सिंह, सुब्रत मंडल, महेश्वर मल्लिक, सानू मल्लिक, कार्तिक मुंडा, राजू कुमार, विकास सिंह समेत अन्य शामिल हैं.











