चाकुलिया: झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा चाकुलिया प्रखंड कमिटी ने बुधवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती को समान काम के बदले समान वेतन को लेकर दिनांक 04 अगस्त से 07 अगस्त तक विधानसभा घेराव को लेकर मांग पत्र सौंपा. मौके पर विधायक श्री मोहंती ने सहायक अध्यापक को आश्वासन दिया कि सत्र के दौरान आपके विभिन्न मांगों को जबरदस्त तरीके से उठाने की बात कही है. मौके पर जिला सचिव गोविन्द गोप, प्रखंड अध्यक्ष पूर्ण चन्द्र हांसदा, शिवशंकर गिरी, अनुप महतो, लोकेश साधु, स्वपन महतो, बरेन मुंडा, दिनेश महतो, आशिष साउ, अनिता बेरा, पायो हेम्ब्रम, हरेकृष्ण महतो, दिलीप सिंह, भीमचरण हांसदा, बांदुआ हेम्ब्रम, खेला मुर्मु, रूपश्री मोहंती समेत अन्य उपस्थित थे.











