जादूगोड़ा : राखा कॉपर माइंस में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के परियोजना कार्यालय में बुधवार को भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह की अगुवाई में बुधवार को भूतपूर्व कर्मचारियों और उनके आश्रितों ने एकजुट होकर कंपनी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार में प्राथमिकता देने, बकाया एरियर का शीघ्र भुगतान करने और लंबे समय से लंबित अन्य मुद्दों के समाधान की मांग रखी है. प्रतिनिधिमंडल ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के एचआर हेड कमलेश कुमार और साकेत कुमार को मांग पत्र सौंपा. (नीचे भी पढ़ें)

इस प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, स्वासपुर के प्रधान अरविंद भगत, महासचिव मनोज प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष लिटा राम मुर्मू, विशाल मुर्मू, बिस्वनाथ शर्मा, अजीत पात्रो, गुरुचरण उपाध्याय, तापस मदीना सहित अन्य लोग शामिल थे.











