चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के बालियागुड़ी गांव निवासी तुलसीचरण महतो के एक मवेशी खेत में चरने के दौरान बिजली की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई है. तुलसीचरण महतो ने घटना की सूचना पंचायत के मुखिया जादू हेम्ब्रम को दी और मवेशी के मुआवजा दिलाने की मांग की है. (नीचे भी पढ़े)
सूचना पाकर मुखिया श्री हेम्ब्रम ने घटना की सूचना घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी और मवेशी मालिक को सरकार की प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाने की बात कहीं.



