साहिबगंज: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के बरमसिया पंचायत सचिव संतोष कुमार को 3,500 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. (नीचे भी पढ़े)
जानकारी के अनुसार पीड़ित लाभार्थी ने एसीबी दुमका इकाई को शिकायत दी थी कि पंचायत सचिव संतोष कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 3,500 रुपये की रिश्वत मांगी. शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और बुधवार को सचिव को घूस की रकम लेते ही रंगेहाथ पकड़ लिया.(नीचे भी पढ़े)
एसीबी टीम ने बरहेट पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी सचिव को पकड़कर प्रारंभिक पूछताछ के बाद अपने साथ दुमका ले गई, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है.बरहेट बीडीओ अंशु कुमार पांडे से इस संबंध में संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें एसीबी की कार्रवाई की सूचना मिली है.



