जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाराद्वारी गंगा रीजेंसी के बगल में एक जमीन को घेरने की कोशिश की गयी. इसकी सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर अक्षेस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों ने वहां जाकर घेराबंदी को तोड़ दिया.(नीचे भी पढ़े)
बताया जाता है कि वहां एक सुनियोजित तरीके से एरिया को घेरा जा रहा था और वहां पर निर्माण कार्य भी कर दिया गया था. टीना का शेड और चहारदीवारी बना दिया गया था जिसको प्रशासन के सहयोग से तोड़ दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
जमशेदपुर प्रशासन को मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा और उनके करीबियों द्वारा यह घेराबंदी की जा रही थी. हालांकि नीतीश कुशवाहा प्रशासन के अभियान के दौरान जरूर मौजूद थे. लेकिन उनका कोई विरोध काम नहीं आया और वहां से अतिक्रमण हटा दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने बताया है कि वह जमीन उनकी नहीं है. वह वहां गए थे और वहां देखने के बाद लोगों ने उनका नाम जोड़ दिया है. बताया जाता है कि वह जमीन भुइयांडीह किशोरीनगर में है. वह जमीन हरिनाथ पंडित के नाम का है. सीतारामडेरा थाना में इससे पहले हुए एक विवाद में कैसे भी दर्ज हुआ था जिसमें भुइयांडीह ह्यूम पाइप रोड नंबर 3 निवासी अखिलेश शर्मा उर्फ बिहारी, अजेन्द्र विश्वकर्मा, पंकज, मनोज मोहन्ति समेत अन्य के खिलाफ गाली गलौज कर मारपीट व धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.



