रांची/ सरायकेला:झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति ने सरायकेला- खरसावां जिला समिति का औपचारिक विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है. केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार निम्नलिखित नेताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें उपाध्यक्ष शेख फरीद व शकुंतला महाली, संगठन सचिव घासी राम सोरेन, भुगलु सोरेन, प्रवक्ता मंगीलाल महतो, नितेश वर्मा समेत झामुमो पार्टी ने उपरोक्त के अतिरिक्त 77 जिला सदस्यों की सूची को भी स्वीकृति प्रदान की है. (नीचे भी पढ़े)

जिससे जिले में संगठनात्मक मजबूती को नया आयाम मिलेगा. महासचिव विनोद पाण्डेय ने कहा कि सभी नव- नियुक्त पदाधिकारी अपने- अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ करें और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करें. इस नई घोषणा के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. यह विस्तार आगामी विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत आधार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.




