जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो छोटा पुल पर गुरुवार शाम कूदी युवती का शव बिरसानगर के लुपुंडीह नदी किनारे मिली है. शव की पहचान कपाली ओपी अंतर्गत गौसनगर निवासी नाजिया परवीन (उम्र लगभग 19 वर्ष) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि नाजिया को बचपन में एक अन्य परिवार ने गोद लिया था. मृतक नाजिया के गोद लिए पिता मोहम्मद हसीन उर्फ पत्ता राजू ने जानकारी देते हुए कहा नाजिया को वर्ष 2006 में एक सुनसान जगह से करीब दो वर्षीय की थी तब पाया था और पाल- पोष कर बड़ी करने के बाद शादी भी की गई लेकिन उसका तलाक हो गया था और दिल्ली. मुंबई तो कभी कहीं और रहा करती थी अभी फिलहाल यहां थी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया नाजिया की मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था, हालांकि मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. हत्या है या आत्महत्या. वही बिरसानगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके.



