पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के चाकड़ी पंचायत अंतर्गत बड़ा रामगढ़ गांव में बीते रात भारी बारिश के कारण कच्चा मकान गिर जाने से घर मे रखे 12 भेंड़ की मौत हो गई .जबकि घर गिरने से 2 भेंड़ और एक बैल भी बुरी तरह से घायल है .मिली जानकारी अनुसार बड़ा रामगढ़ के होपना माझी का कच्चा मकान जिसमे वह जानवरों को रखता था, गुरुवार देर रात भारी बारिश के कारण गिर गया, जिससे घर में रखे 12 भेंड़ की दर्दनाक मौत हो गई .(नीचे भी पढ़े)
घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को बीडीओ अरुण मुंडा के निर्देश पर पंचायत सचिव निकुंज मंडल घटनास्थल पर पहुंचे एवं पीड़ित परिवार से मिले .पंचायत सचिव ने मामले की जानकारी पशुपालन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को दी .पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है .



