जमशेदपुर : शहर के जुगसलाई क्षेत्र में आज डॉ प्रतीक अग्रवाल द्वारा स्थापित अत्याधुनिक डेंटल क्लिनिक “अग्रवाल ओरल एंड डेंटल केयर ” का भव्य उद्घाटन हुआ. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक मंगल कालिंदी ने फीता काटकर क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ कराया. (नीचे भी पढ़ें)

यह क्लिनिक जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित आइडीबीआइ बिल्डिंग में स्थित है और यहां आधुनिक तकनीकों से युक्त दंत चिकित्सा की समस्त सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी. क्लिनिक में डिजिटल एक्स-रे, रूट कैनाल ट्रीटमेंट, स्केलिंग, दांतों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण जैसी सेवाएं उन्नत उपकरणों के माध्यम से प्रदान की जाएंगी. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, चिकित्सक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
डॉ प्रतीक अग्रवाल ने हाल ही में डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक निःशुल्क डेंटल जांच शिविर का आयोजन किया था, जिसमें 50 से अधिक लोगों की जांच की गई थी. उन्होंने उस अवसर पर घोषणा की थी कि शिविर में शामिल लोगों से भविष्य में उनके क्लिनिक में परामर्श शुल्क नहीं लिया जाएगा, जो आज भी उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है. डॉ प्रतीक अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ उपचार देना नहीं, बल्कि समाज की सेवा करना है. यह क्लिनिक समाज के हर वर्ग के लिए सुलभ और भरोसेमंद दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा.



