रांची/जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने एक साथ 22 सब रजिस्ट्रार (अवर निबंधक) का तबादला कर दिया है. कोल्हान प्रमंडल का निबंधन कार्यालयों के निरीक्षक सुजीत कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची के निबंधन कार्यालयों के निरीक्षक के तौर पर पोस्टिंग की गयी है. वहीं, रांची के जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी कोल्हान प्रमंडल चाईबासा के निबंधन कार्यालयों के निरीक्षक बनाया गया है. वहीं, रुपेश कुमार सिन्हा कांके प्रक्षेत्र के अवर निबंधक के पद से हटाकर दुमका संथाल परगना के निबंधन कार्यालयों के निरीक्षक बनाये गये है . (नीचे भी पढ़ें)
सुभाष कुमार दत्ता को लोहरदगा का अवर निबंधक के पद से हटाकर सहायक निबंधन महानिरीक्षक 2 मुख्यालय के तौर पर पदस्थापित किया गया है. रामगढ़ के अवर निबंधक मनोजित प्रसाद को जामताड़ा का सब रजिस्ट्रार बनाया गया है. वहीं, साहेबगंज राजमहल के अवर निबंधक मनोज टुडू को गिरीडीह जमुआ का अवर निबंधक (सब रजिस्ट्रार) को बनाया गया है. अविनाश कुमार को बुंडू का अवर निबंधक के पद से हटाकर खूंटी का अवर निबंधक बनाया गया है. तुलिका रानी को तेनुघाट का अवर निबंधक के पद से हटाकर राजधनवार अवर निबंधक बनाया गया है. विवेक कुमार पांडेय को गढ़वा का अवर निबंधक के पद से हटाकर रांची का अवर निबंधक बनाया गया है. चतरा का अवर निबंधक शंकर मुंडा को रामगढ़ का अवर निबंधक बनाया गया है. धनबाद के गोविंदपुर के अवर निबंधक दिलीप कुमार सिंह को रांची का जिला अवर निबंधक बनाया गया है. जमशेदपुर के घाटशिला का अवर निबंधक प्रफुल्ल कुमार को रांची ग्रामीण का अवर निबंधक बनाया गया है. उज्जवल मिंज को जमशेदपुर का नया सब रजिस्ट्रार (अवर निबंधक) बनाया गया है. अशोक कुमार सिन्हा को चाईबासा का जिला अवर निबंधक के पद से हटाकर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का निबंधन कार्यालयों के निरीक्षक बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
सौरभ वर्मा को बोकारो का अवर निबंधक के पद से हटाकर दुमका का अवर निबंधक, दीपिका कुमारी को जमुआ का अवर निबंधक के पद से हटाकर बोकारो का अवर निबंधक बनाया गया है. मिहिर कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के निबंधन कार्यालयों के निरीक्षक के पद से हटाकर पलामू का निबंधन कार्यालयों के निरीक्षक बनाया गया है. रामकुमार मधेशिया को जमशेदपुर का अवर निबंधक के पद से हटाकर सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल का अवर निबंधक बनाया गया है. वहीं, धर्मेंद्र कुमार को चांडिल के अवर निबंधक के पद से हटाकर चक्रधरपुर का अवर निबंधक बनाया गया है. रितुरंजन कुमार को गिरीडीह के राजधनवार का अवर निबंधक के पद से हटाकर बोकारो के तेनुघाट का अवर निबंधक बनाया गया है. संतोष कुमार रजक को रांची ग्रामीण का सब रजिस्ट्रार के पद से हटाकर गढ़वा का अवर निबंधक बनाया गया है. ओलिभा एक्का को खूंटा का अवर निबंधक के पद से हटाकर बुंडू का अवर निबंधक बनाया गया है.












