सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिला पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए जिले के अलग-अलग थाना, ओपी और पिकेट में कार्यरत कुल 27 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. सभी अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान दें और इसकी सूचना वरीय कार्यालय को दें. तबादले की यह सूची पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. तबादले में जिन प्रमुख अधिकारियों के नाम शामिल हैं, उनमें दिवाकर प्रसाद वर्मा को सड़क सुरक्षा कोषांग से राजनगर थाना, हीरालाल कुमार को अनुसंधान विंग से ईचागढ़ थाना, आकाश दीप को राजनगर से कांड्रा थाना, असलम अंसारी को कपाली ओपी से आदित्यपुर थाना, रविकांत पराशर को आदित्यपुर से गम्हरिया थाना, हसनैन अंसारी को आरआईटी से कपाली ओपी, विमलेश कुमार महतो को ईचागढ़ से आरआईटी थाना, रंजीत कुमार सिंह को आदित्यपुर से कपाली ओपी भेजा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी तरह सोनू कुमार को पुलिस केंद्र से आदित्यपुर थाना, सुभाष चंद्र शर्मा को राजनगर से सरायकेला थाना, मनोज कुमार साहू को पुलिस केंद्र से गम्हरिया थाना, संतोष कुमार सेन को आदित्यपुर से कांड्रा थाना, सुनील कुमार सिंह को गम्हरिया से आदित्यपुर थाना, यशवंत कुमार को अनुसंधान विंग से राजनगर थाना, कौशल कुमार को कपाली ओपी से आदित्यपुर थाना और अनिता सोरेन को पुलिस केंद्र से कपाली ओपी स्थानांतरित किया गया है. इसके अलावा अभय कृष्णा गिरी को आरआईटी से नीमडीह थाना, अरुण कुमार महतो को गम्हरिया से चांडिल थाना, रामरेखा पासवान को सरायकेला से आदित्यपुर थाना, राहुल कुमार सिंह को आदित्यपुर से सरायकेला थाना, दिनेश चंद्र महथा को जाम्बरो पिकेट से कांड्रा थाना, कमल यादव को जाम्बरो पिकेट से आदित्यपुर थाना, दिनेश कुमार हेंब्रम को लादुबेड़ा पिकेट से आरआईटी थाना, अभिजीत कुमार को पुनिसीर पिकेट से चौका थाना, चंदेश्वर किस्कू को रायजामा पिकेट से सरायकेला थाना, मोहम्मद मुकलेसुर रहमान को नीमडीह से पुलिस केंद्र सरायकेला, राजेश कुमार को आदित्यपुर थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला, रंजीत प्रसाद को तिरुलडीह थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला और धर्मेंद्र कुमार को लोक अभियोजन कार्यालय चांडिल से पुलिस केंद्र सरायकेला स्थानांतरित किया गया है.











